फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गोदाम में घुसा ट्रक, चपेट में आकर युवक की मौत..., मालगाड़ी से कटकर दूसरे ने दम तोड़ा

Fri, 05 Dec 2025 12:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

खतौली में बुढ़ाना रोड और रेलवे ओवरब्रिज के पास दो हादसे हुए। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। परिजनों को भी सूचित कर दिया। 
विज्ञापन
गोदाम में घुसा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली में दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बुढ़ाना रोड पर हुई, जहां अनियंत्रित ट्रक गोदाम में जा घुसा, जबकि दूसरी घटना रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुई, जहां डीएफसी रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह लगभग सात बजे बुढ़ाना रोड पर हादसा हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक गोदाम में जा घुसा। इस भीषण दुर्घटना में मोहल्ला सादिक नगर निवासी 30 वर्षीय टेंपो चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के गोदाम में घुसने से दो पेड़, एक खंभा और दो स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। 
 
विज्ञापन

दूसरी घटना रेलवे ओवरब्रिज के नीचे डीएफसी रेल लाइन पर हुई। यहां एक अज्ञात व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है, मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रही थी। यह हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों ही घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें