ट्रक गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
प्लास्टिक दाने से लदा ट्रक कोहरे और किसी वाहन से टकराकर अनियंत्रित हो जाने के कारण काली नदी में गिर गया। काली नदी में खतौली खलासी डिस्चार्ज से पानी बंद कराकर ट्रक बाहर निकलवाया गया। हादसे में ट्रक चालक शामली के खेड़ी खुशनाम गांव निवासी सोनू (30) की मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई अर्जुन ने थाने में तहरीर दी है।