फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: चक्कर काटकर थक गया, सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, किसान ने DM-SSP के सामने आत्मदाह का किया प्रयास

Sun, 22 Oct 2023 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के खतौली में भू-माफिया से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए तीन साल से एक किसान तहसील अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है मिलते हैं तो सिर्फ आश्वासन। तंग आकर किसान ने अधिकारियों के सामने ही आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करता किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में भू-माफिया से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए तीन वर्षों से तहसील अधिकारियों के चक्कर काट रहे किसान ने संपूर्ण समाधान में डीएम व एसएसपी के सामने पहुंचकर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद तहसील प्रशासन में खलबली बच गई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने किसान को समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


गांव लाडपुर निवासी प्रवीण की एक बीघा जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर उस पर अवैध प्लाटिंग कर दी है। जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए पीड़ित किसान तहसील अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

विगत चार महीने पूर्व भी किसान ने जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने एक महीने में समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया था। चार महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक किसान की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया।

पीड़ित किसान ने तहसील अधिकारियों को बताया था कि वह तीन नवंबर को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर परिवार के साथ आत्मदाह करेगा।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में किसान ने पहुंचकर डीएम को अपनी समस्या से अवगत कराने के बाद एक शीशी निकाली जिसमें ज्वलनशील पदार्थ था, उसे अपने ऊपर उड़ेल लिया। किसान को ऐसा करते देख पुलिस उसे पकड़कर बाहर ले गई। बाहर उसने माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम उसे एसडीएम कार्यालय में बने बाथरूम में ले गई जहां उस पर पानी डाला।

पीड़ित का कहना था कि जमीन तो कब्जा मुक्त नहीं हो रही है, भू-माफिया उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भू माफिया मिले हुए हैं। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परिवार के साथ जान दे दूंगा।

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि भूमि संबंधित वाद एसडीएम खतौली की कोर्ट में विचाराधीन है। जिस पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें