फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: तीन भाइयों और भाभियों ने की मंगलामुखी की ईंट से कूचकर हत्या, एक भाई और बहन घायल

Thu, 05 Jun 2025 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

अरशद उर्फ मुस्कान बाहर रहता था और कभी-कभी घर आता था। उसका अपने भाइयों से मकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुस्कान उर्फ अरशद की फाइल फोटो और विलाप करते भाई-बहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना के गांव मंदवाड़ा में मकान के बंटवारे के विवाद में तीन भाइयों व परिवार की दो महिलाओं ने ईंट से कूच कर व डंडों से पीटकर मंगलामुखी मुस्कान उर्फ अरशद (22) की हत्या कर दी। हमले में मृतक का भाई व बहन भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव मंदवाड़ा में मंगलामुखी मुस्कान (22) व उसके भाई अलीशेर तथा अहसान, शमशेर, गुलेशर व उनके परिवार एक ही घर में रहते हैं। मुस्कान मंगलामुखी है। वह घर छोड़ कर बाहर रहता है। बीच बीच में परिवार के लोगों से मिलने के लिए आता रहता है।
 

गांव में रहने वाले भाइयों ने अपना मकान बनाना शुरू किया है। बुधवार को मुस्कान भी अपने घर आया था। बताया गया कि बंटवारे को लेकर भाइयों से उसका विवाद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह उसके भाई अहसान, शमशेर, गुलशेर व अहसान की पत्नी जीनत व शमशेर की पत्नी शबनम ने मुस्कान पर हमला कर दिया।
 

उस पर डंडों व ईंटों से वार किया। भाई अलीशेर व बहन मुशर्रत बचाने पहुंचे तो उन्हें भी घायल कर दिया। अलीशेर को ज्यादा चोट आई। हमलावर फरार हो गए। सीओ बुढ़ाना व बुढ़ाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बुढ़ाना व बाद में जिला अस्पताल लाया गया। वहां मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। घायल अलीशेर ने आरोपी अहसान, शमशेर, गुलशेर, जीनत व शबनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 

मां-बहन को खर्च देने का करते हैं विरोध
बहन मुशर्रत ने कहा कि मुस्कान का असली नाम अरशद था। बाद में उसने नाम बदल लिया था। वह घर पर रहने वाली अपनी मां व बहनों को भी खर्च देता रहता था। उसके दूसरे भाई इसका विरोध करते थे। बुधवार को दूसरे भाइयों ने उसे मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही झगड़ा करना शुरू कर दिया। मुस्कान को घेर लिया। भाइयों के साथ मिलकर भाभियों ने भी हमला किया। 
विज्ञापन

दो माह से चल रहा था विवाद
बताया गया कि दो माह पहले भी मुस्कान के साथ भाइयों का विवाद हुआ था। उस समय तो मुस्कान को उसके साथियों ने बुला लिया था, तो मामला शांत हो गया था। बृहस्पतिवार को उसकी हत्या कर दी गई तो थानाभवन से मुस्कान के साथी मुजफ्फरनगर अस्पताल पहुंचे।

यह भी देखें...
Meerut: लव मैरिज वाली पत्नी घर में बच्चों के साथ, नई प्रेमिका के साथ रह रहा लिव इन में, पोल खुली तो चले घूंसे    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें