फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जिले में नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर लगी रोक, केवल इस हालात में लगाए जा सकेंगे

Tue, 21 Apr 2026 02:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जनपद में 82068 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। मगर विरोध को देखते हुए अब नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। केवल जिनके मीटर खराब होंगे, उनके स्थान पर नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने पर रोक लगा दी गई है। ऊर्जा निगम केवल खराब मीटर के बदले ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाएगा। सभी ट्रांसफार्मर पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। निगम के इस फैसले से जनपद के चार लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि जनपद में 82068 स्मार्ट मीटर लगा दिये गए हैं।
विज्ञापन

 

जनपद में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध लगातार चल रहा था। उपभोक्ताओं की ओर से अधिक बिलिंग और कई प्रकार की तकनीकि गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किया जा रहा था। इस दौरान निगम अधिकारियों को शासन स्तर से पुराने मीटर यथावथ लगे रखने देने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। 
 

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच के लिए शासन स्तर से एक तकनीकि कमेटी का गठन किया गया है, जिसके मद्देनजर फिलहाल पुराने मीटर का स्मार्ट मीटर से रिप्लेसमेंट रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में सभी वर्ग के 553105 विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें से 82068 के घर और प्रतिष्ठान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जबकि 471037 उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठान पर स्मार्ट मीटर लगना अभी बाकी है। नए आदेश से इन उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन

18023 उपभोक्ताओं का बैलेंस आ रहा नेगेटिव
मुख्य अभियंता ने बताया कि जनपद के 18023 प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव आ रहा है। 11248 कनेक्शन काट दिए गए हैं। रिचार्ज कराने पर 43503 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़े जा चुके हैं।

ये भी देखें...
UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पांच नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें