फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: भागती रही वृद्धा और हाथ व पीठ पर काटते रहे बंदर, सिर के बल छत से नीचे गिरकर मौत

Tue, 21 Oct 2025 09:53 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

ककरौली क्षेत्र के गांव टंढेड़ा में नूरनिशां छत पर उपले बना रही थीं, तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
बंदरों का हमला। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककरौली क्षेत्र के टंढेड़ा गांव में छत पर उपले बना रही नूरनिशां (72) पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचकर भागने के प्रयास में पैर फिसलने से महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गई। परिजन उसे निजी डॉक्टर के यहां लेकर गए, जहां महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बुजुर्ग नूरनिशां अपने दुमंजिला मकान की छत पर उपले बना रही थीं। तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया और महिला के हाथ व पीठ पर काट लिया। पहले वह छत से नीचे छज्जे और फिर सड़क पर जा गिरीं। 

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिवार में पति इदरीस, बेटे यामीन, शौकीन, रहीस, वकील और बेटियां शकीला, वकीला, हसीबा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें