फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलेट और पांच लाख न मिलने पर दिया तीन तलाक, सुहागरात में पत्नी के साथ किया था ऐसा काम, हर कोई हैरान

Wed, 30 Nov 2022 06:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : एक युवक ने सुहागरात में पत्नी के साथ ऐसा काम किया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। अब आरोपी पति ने बुलेट और पांच लाख न मिलने पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक और पांच लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। पति ने मारपीट की और इसके बाद विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर में कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले नगर निवासी रिजवान के साथ हुई थी। आरोप है कि पहली ही रात में आरोपी पति ने विवाहिता के साथ कुकर्म किया। तलाक देने की धमकी देकर उसके साथ बुरा काम किया जाने लगा। कुछ दिन बाद से ही सास, पति व अन्य परिजनों द्वारा विवाहिता को पांच लाख रुपये व बुलेट लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। परेशान होकर विवाहिता मायके चली गई। बाद में ससुराल वाले गलती मान कर विवाहिता को पुन: अपने साथ ले गए। 

यह भी पढ़ें: UP : रेलवे ने दिया बड़ा झटका, अब पांच हजार यात्रियों को निरस्त कराने पड़ेंगे टिकट, जानिए वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ससुराल में विवाहिता का गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की गई। चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। ससुरालियों ने विवाहिता को मारने की योजना बनाई। वहीं विवाहिता को उनकी मांग पूरी न कराने पर पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी जाने लगी। 28 नवंबर को सभी ससुराल वालों ने मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। 

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें

अब विवाहिता ने शहर कोतवाली में पति, सास, ससुर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें