फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: मुजफ्फरनगर की सृष्टि बनीं नौसेना अधिकारी, पहले महिला एनडीए बैच में हासिल की ऐतिहासिक जगह

Thu, 28 May 2026 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर की सृष्टि सिंह भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी हैं। वह महिलाओं के पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी बैच का हिस्सा रहीं और चार वर्षों का कठिन प्रशिक्षण पूरा किया।

विज्ञापन
अपने परिवार के साथ सृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की बेटी सृष्टि सिंह ने भारतीय नौसेना में अधिकारी बनकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। वह महिलाओं के पहले स्थायी कमीशन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी बैच का हिस्सा बनी हैं।

विज्ञापन


चार वर्षों के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद उन्हें भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। सृष्टि सिंह उन सत्रह महिलाओं में शामिल हैं, जिनका चयन पहली बार महिलाओं के लिए आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी प्रवेश प्रक्रिया में हुआ था। उनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ISI Connection: वेल्डिंग करते बने स्लीपर सेल, एक पार्टी के दफ्तर-अस्पताल को उड़ाने की थी साजिश, मंसूबे बेनकाब

विज्ञापन

पहली बार मिला था महिलाओं को मौका
वर्ष 2022 में महिलाओं को पहली बार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश का अवसर मिला था। इसी बैच में सृष्टि सिंह का चयन हुआ। उन्होंने पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में तीन वर्षों का सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में एक वर्ष का विशेष नौसेना प्रशिक्षण पूरा किया।
विज्ञापन

चार वर्षों की मेहनत के बाद मिली सफलता
लगातार चार वर्षों तक कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन का पालन करने के बाद सृष्टि सिंह को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। सृष्टि के पिता रणवीर सिंह मुजफ्फरनगर में एक वाहन कंपनी में महाप्रबंधक हैं, जबकि उनकी माता प्रियंका चौधरी भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई रेलवे डाक विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

जिले और प्रदेश के लिए प्रेरणा बनीं सृष्टि
सृष्टि सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा होली एंजेल कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। उनकी उपलब्धि को महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है। उनकी सफलता से जिले के युवाओं, खासकर बेटियों को सशस्त्र बलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें