फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 'पापा मैं आपकी दवा लेकर अभी आया', मगर आई मौत की खबर, पिता ने भी दम तोड़ा

Mon, 04 Aug 2025 11:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

पचैंडा गांव में एक परिवार के साथ बेहद ही दुखद वाकया हुआ है। मेरठ के अस्पताल में भर्ती सतेंद्र कुमार की दवा लेने के लिए बेटा देवपाल गया था, लेकिन हादसा हो गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
जानसठ कोतवाली में गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से सटे पचैंडा गांव के परिवार में दुखद हादसा हुआ। मेरठ के अस्पताल में भर्ती बीमार पिता के लिए दवा लेने निकले बेटे को कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन एक तरफ पिता और दूसरी तरफ बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

पचैंड़ा निवासी सतेंद्र कुमार (60) कूकड़ा में दुकान करते थे। बीमारी के कारण उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने एक इंजेक्शन लाने के लिए कहा, जिसके बाद उनका बेटा देव पाल मेडिकल स्टोर पर चला गया।
 

लेकिन रास्ते में तेज गति से आई कार की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। देव पाल रात में दवा लेकर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। इसी दौरान उसके पिता की बीमारी से मौत हो गई।
 
विज्ञापन

बाद में बेटे के गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। परिवार के लोगों ने पिता का अंतिम संस्कार किया। लेकिन शनिवार को बेटे की भी मौत हो गई। पिता की बीमारी और हादसे में बेटे की मौत से पचैंडा में गम का माहौल है। सोमवार को पिता-पुत्र की एक साथ शोक सभा होगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें