फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : दुष्कर्म के आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, हुक्का-पानी बंद करने का लिया निर्णय

Thu, 01 Apr 2021 07:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • गांव नरा में हुई पंचायत में आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का लिया गया निर्णय
  • जेठ पर एक माह तक बंधक बनाकर लगातार दुष्कर्म करने का लगाया गया आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर में मंसूरपुर थानाक्षेत्र में पंचायत में ससुराल में विवाहिता को एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। पंचायत ने आरोपियों का हुक्का-पानी भी बंद करने का फरमान सुनाया। पीड़िता के पिता ने भी आरोपियों के खिलाफ मंसूरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का निकाह करीब दो साल पूर्व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव के युवक से हुआ था। विवाहिता का करीब एक माह से अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था।

विवाहिता के पिता का कहना है कि बुधवार सुबह बेटी ने उन्हें कॉल कर बताया कि उसे एक माह से ससुराल में बंधक बनाकर जेठ द्वारा लगातार दुष्कर्म किया जा रहा है। इसकी शिकायत करने पर शौहर व सास-ससुर ने उसे जान से मारकर शव गायब करने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने डायल-112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। डायल-112 ने बुधवार दोपहर विवाहिता को बंधन मुक्त कराकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया था। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को गांव नरा में विवाहिता के समाज की पंचायत हुई। इसमें बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने की निंदा करते हुए आरोपियों के परिवार का पूर्ण रूप से सामाजिक बहिष्कार किए जाने का निर्णय लिया गया।

पंचायत में शामिल समाज के लोगों ने आरोपी के परिवार का हुक्का-पानी भी बंद किए जाने का निर्णय लिया। पंचायत के फैसले से आरोपियों को भी अवगत करा दिया गया है। उधर, पंचायत के बाद विवाहिता के पिता ने आरोपी जेठ के साथ ही उसके शौहर व सास-ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

इस मामले में इंस्पेक्टर नई मंडी अनिल कपरवान का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें