फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: शिवपाल यादव बोले- भ्रष्टाचार का अड्डा बने सरकारी कार्यालय, किसान-महिलाओं को लेकर कही ये बात

Sun, 21 Sep 2025 03:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भौराकलां गांव रविवार को पीडीए की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि इस सरकार ने किसान के दूध-दही पर टैक्स लगा रखा है। महिलाएं असुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भौंरा कलां में चार मुख्य मार्गों पर विधान परिषद सदस्य किरण पाल सिंह कश्यप की विधायक निधि से निर्मित चार गेट का लोकार्पण किया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व सांसद जयपाल सिंह कश्यप की स्मृति में गेट बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि तहसील, थाना, सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं ।
विज्ञापन
Trending Videos

विधान परिषद सदस्य किरण पाल कश्यप द्वारा भौराकलां में आयोजित पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान यूरिया खाद के लिए परेशान है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। युवाओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसान के दूध, दही पर भी टैक्स लगा रखा है।
 
विज्ञापन

इस दौरान मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक, जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, श्याम लाल, बच्ची सैनी, ईलम सिंह गुर्जर, मांगेराम कश्यप, राजेश्वर बंसल आदि मौजूद रहे।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: पड़ोसी के घर में घुसे सांप को पकड़ने गया युवक, डंसने से हो गई मौत, भाई ने लगाया ये आरोप    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें