फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाया ट्रेनों की गति पर ब्रेक

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सवा घंटे देरी से पहुंची शालीमार एक्सप्रेस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रात्रि और सुबह के समय पड़ रहे घने कोहरे से रेल और सड़क यातायात प्रभावित है। कोहरे ने ट्रेन और वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिए हैं। ऐसे में अधिकांश ट्रेनें देरी से चल रही हैं। समय पर ट्रेन नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। रविवार को शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटे देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन

रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। सड़क पर भी वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण ट्रेन देरी से स्टेशन पर पहुंची। जम्मूतवी से दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस सवा घंटा देरी से यहां आई। इसके अलावा जालंधर-दिल्ली इंटरसिटी सुपर 18 मिनट देर से पहुंची। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर 32 मिनट, डीएम पैसेंजर 27 मिनट, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 20 मिनट देर से चल रही थी। अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक घंटा विलंब से यहां पहुंची। समय से ट्रेन नहीं मिलने से यात्री परेशान रहे। शीतलहर और कोहरे के चलते पड़ रही कड़ाके की सर्दी के कारण परिवहन निगम को रोजाना करीब चार लाख रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। ठंड में रात्रिकालीन बस सेवाओं में यात्री कम ही सफर कर रहे हैं। इसके अलावा देहात मार्ग से भी कम ही यात्री शहर आ रहे हैं, जिसका असर परिवहन की आय पर पड़ रहा है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के असर से यात्री कम आ रहे है, जिससे डिपो की आय प्रभावित हुई है। रोजाना करीब चार लाख के राजस्व की हानि हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें