फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: श्रीनगर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शाहजुड़डी निवासी जवान शहीद, लांसनायक थे विवेक देशवाल

Sun, 03 Nov 2024 12:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

लांसनायक विवेक देशवाल का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से गांव लाया जाएगा। सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विवेक देशवाल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड़डी निवासी सेना के जवान विवेक देशवाल (30) जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। गांव में शोक है। जवान का पार्थिव शरीर रविवार शाम को गांव में पहुंचेगा।
विज्ञापन

विवेक के घर पर परिजन और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
संतरपाल देशवाल के पुत्र विवेक देशवाल 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वह पिछले तीन वर्षों से जम्मू कश्मीर में इंडियन आर्मी 28 एएडी में लांसनायक थे। उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। शनिवार देर रात उनकी टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें आंतकवादियों से लोहा लेते हुए विवेक शहीद हो गए।
विज्ञापन

उनकी शहादत के बारे में देर रात परिजनों को सूचना दी गई। शहीद के चाचा नरेंद्र देशवाल ने बताया कि रविवार शाम तक पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद गांव शाहजुड़डी लाया जाएगा। जवान के परिवार में पिता के अलावा पत्नी, पांच वर्षीय बेटा व साढ़े तीन वर्षीय बेटी है। गांव में शोक है। शहीद के घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें