फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushkhabar: संजीव बालियान की रेल मंत्री से मुलाकात, इन दो जिलों के लिए राहत की बात, रेल लाइन पर खर्च होंगे 3540 करोड़

Tue, 24 May 2022 11:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

रेलमंत्री ने बताया कि 104 किलोमीटर की रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो गई है। इस रेल लाइन पर 3540 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
रेल मंत्री के साथ संजीव बालियान और अन्य लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-पानीपत रेल लाइन की डीपीआर तैयार हो गई है। रेलवे लाइन मेरठ के दौराला से बुढ़ाना, जौला और गढ़ी राजपुर होते हुए पानीपत तक जाएगी। 104 किलोमीटर की लाइन पर 3540 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को मेरठ और मुजफ्फरनगर के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली स्थित रेल भवन में  केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। रेलमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि 104 किलोमीटर की रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। मेरठ के दौराला से सरधना, मुल्हेड़ा, बुढ़ाना, जौला, गढ़ी राजपुर, शामली के एलम, गंगेरू, तितरवाड़ा होते हुए पानीपत के बापौली तक जाएगी। दोनों जिलों के लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग रखी।  

इस दौरान ठाकुर रामनाथ सिंह, शिव कुमार राणा, अशोक प्रधान झिटकरी, उदय प्रताप खेड़ा, अनिरुद्ध प्रधान, शुभम आर्य, डॉ. रामफल सिंह, भीम सिंह मीणा, गजेंद्र सिंह, आशीष चौहान, अजय कुमार, डॉ. संजय, कमल, महेश, ठाकुर नरेंद्र सिंह, ठाकुर घासीराम, ठाकुर ठाठ सिंह, ठाकुर विनोद प्रधान, डॉ. सुनील प्रताप, आशुतोष राणा, मोनू कुरथल, ओमीलाल, नरेंद्र सिंह दताना, अंतवीर सिंह और विजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कैबिनेट में पास होगा रेल लाइन का बजट
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि रेलवे लाइन का बजट 3540 करोड़ है। कैबिनेट की बैठक में बजट पास कराया जाएगा। रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
 

यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात
 

विज्ञापन

पश्चिम यूपी की लाइफलाइन होगी रेल लाइन
मेरठ से पानीपत तक जाने वाली रेल लाइन पश्चिम यूपी के लिए लाइफलाइन बनेगी। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, सहारनपुर के लोग सीधे जुड़ेंगे। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून तक जाने वाले हाईवे इसी रेल लाइन को क्रॉस करेंगे, जिस कारण यह अन्य राज्यों के लोगों का आवागमन भी सरल करेगी। अभी तक रेल के माध्यम से हरियाणा जाने के लिए दिल्ली होकर जाना पड़ता है। नई रेल लाइन से लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज

पश्चिम उत्तर प्रदेश को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि रेल मंत्री से मुलाकात सकारात्मक रही। डीपीआर तैयार हो गई है। स्वीकृति के लिए वित्त मंत्री प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके बाद कैबिनेट में रखा जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों को भी लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें