फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली की टीमें कबड्डी प्रतियोगिता जीतीं  

Thu, 29 Sep 2016 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बसेड़ा में दो दिवसीय 43वीं प्रदेश स्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन मैच में सहारनपुर की टीम ने बरेली की टीम को इक्कीस अंक से हराया।  बसेड़ा में कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन अतिथि इंडिया कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान बिजेन्द्र सिंह ताना व जनता जनार्दन इंटर कालेज बसेड़ा के प्रधानाचार्य चौधरी राकेश कुमार व उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


  प्राथमिक विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर की आठ टीमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली,  बरेली, मथुरा, पीलीभीत, श्रीराम पिस्टन, बिजनौर की टीम भाग ले रही हैं। जिला मुजफ्फरनगर कबड्डी संघ के सचिव रामपाल सिंह की मौजूदगी में दो दिवसीय  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उदघाटन मैच में सहारनपुर की टीम ने 37 अंक बनाए ओर बरेली की टीम सिर्फ 12 अंक ही बना सकी।

दूसरे मैच में मुजफ्फरनगर की टीम 38 व बिजनौर की टीम ने 15 अंक बनाए, 22 अंक से बिजनौर टीम को हरा कर मुजफ्फरनगर की टीम विजयी रही।  शामली ने 33 अंक लेकर पीलीभीत को हराया। श्री राम पिस्टन की टीम ने 44, मथुरा की टीम ने 27 अंक बनाकर हार गई। डीएम डीके सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान और पदमवीर सिंह जोनल प्रभारी भी मौजूद रहे।  आयोजकों में धर्मेंद्र कुमार, मास्टर विपिन त्यागी, चौधरी यशवीर सिंह,  राहुल,  नितिन, अंकुर,  आकाश, गोलू मौजूद रहे। रविवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें