अस्पताल में पांचों की मौत
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पांचों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों में पिता-पुत्री और जीजा-साला
हादसे में बागपत के तमेला गढ़ी निवासी फरमान और उनकी तीन वर्षीय बेटी अल्लो की मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्री थे। वहीं राजपुर गढ़ी, बुढ़ाना निवासी मोमीन की भी हादसे में मौत हुई। मोमीन, फरमान का बहनोई था। इस तरह एक बाइक पर सवार फरमान, उनकी बेटी अल्लो और मोमीन तीनों की मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर कांधला के रहने वाले इदरीश और साजिद सवार थे। दोनों की भी हादसे में मौत हो गई। इदरीश और साजिद के आपसी रिश्ते की जानकारी परिजनों से जुटाई जा रही है।
मृतकों में ये सभी शामिल
फरमान (25) पुत्र उमरदीन, निवासी तमेला गढ़ी, बागपत
अल्लो (3) पुत्री फरमान, निवासी तमेला गढ़ी, बागपत
साजिद (24) पुत्र समयद्दीन, कांधला, शामली
इदरीश (70) पुत्र गय्यूरा, कांधला, शामली
मोमीन (25) पुत्र मंजूर अहमद, राजपुर गढ़ी, बुढ़ाना
एक बाइक पर फरमान, उनकी बेटी अल्लो और मोमीन सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर इदरीश और साजिद सवार थे।