फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: आसपा अध्यक्ष पर हमले की जांच के लिए आज दिल्ली कूच करेगा रालोद, उठाई सीबीआई जांच की मांग

Thu, 20 Jul 2023 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

देवबंद में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर हुए हमले को लेकर रालोद ने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन
rld - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। शुक्रवार को जंतर-मंतर पर पार्टी के पदाधिकारी एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह धरने में शामिल होंगे।

विज्ञापन


शहर के अंकित विहार स्थित रालोद के पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के आवास पार्टी की बैठक हुई। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पर पिछले दिनों जानलेवा हमला हुआ था। जिसकी जांच से कोई भी संतुष्ट नहीं है।  हमले की  सीबीआई जांच के लिए  कार्यकर्ता दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाएंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। 

शुक्रवार को जिले से डेढ़ सौ कारों में सवार होकर कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। इस धरने प्रदर्शन को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह संबोधित करेंगे। पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


आसपा अध्यक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।  इस मौके पर अजीत राठी,  प्रभात तोमर, कृष्णपाल राठी चेयरमैन,  विनोद मलिक, गज्जू पठान,  अंकित बालियान, इरशाद, एडवोकेट युनूस, रामनिवास पाल, हरेंद्र पाल और शिवान सैनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें