एसओ को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते रालोद छात्रसभा के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादास्पद बयान के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) छात्रसभा ने जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में लालूखेड़ी बस स्टैंड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने बताया के अभिनेत्री ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि हमारे देश को आजादी भीख में मिली है। इस बयान से देश के महान क्रांतिकारियों की शहादत के अपमान को राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पानीपत-खटीमा मार्ग को जाम कर कंगना रनौत का पुतला फूंका।
कई किलोमीटर लंबे जाम की सूचना से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों से जाम खोलने की अपील की। जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन को एसओ भौराकलां एवं एसओ तितावी को सौंपा। इसमें अभिनेत्री से पद्मश्री अवार्ड वापस लेकर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस दौरान युवा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक निर्वाल,छात्र ब्लॉक अध्यक्ष क़ाज़ी फ़ैज़,छात्र ज़िला उपाध्यक्ष अकूल लाटियान,ज़िला महासचिव समीर,ज़िला सचिव सनी शर्मा, ललित, सागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।