इंटरपोल और फेसबुक के अमेरिका स्थित हेडक्वार्टर ने हाथ खड़े कर दिए थे। आखिरकार मामले में पुलिस को एफआर लगानी पड़ी। भाजपा से पहले संगीत सोम सपा में थे। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उन्हें मुजफ्फरनगर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया था। चुनाव के दौरान वाहन को खड़ा करने पर हुए बवाल में पुलिस ने सिविल लाइन थाने पर सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ऐसा ही एक मामला खतौली कोतवाली का है, जिसमें सोम के खिलाफ केस दर्ज है। दंगे से जुड़े मुकदमों में राहत देने का मन बना चुकी प्रदेश सरकार ने अब विधायक सोम को भी संबंधित मुकदमों से मुक्त करने की पहल कर दी है।
शासन ने विधायक संगीत सोम से जुड़े सिविल लाइन और खतौली में दर्ज मुकदमों के बारे में आख्या और आदतन स्थिति मांगी है। पत्रावली रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी - अमित कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन।
सांसदों, विधायकों समेत पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे एक साल पहले ही प्रयागराज की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में भेजे जा चुके है। - दुष्यंत त्यागी,
डीजीसी फौजदारी।