दो लेखपाल के पास जिम्मा
शहरी क्षेत्र के आवेदकों के सत्यापन के लिए तहसील में मात्र दो लेखपाल को इस काम का जिम्मा दिया गया है। एक माह में हजारों आवेदन सत्यापन के लिए आते हैं। हालांकि, अधिकतम 30 दिन में किसी योजना के आवेदक का आवेदन सत्यापित नहीं किया जाता है तो वह स्वत: ही सत्यापित माना जाएगा।
शादी अनुदान के आवेदन अटके
दिव्यांग पेंशन के आवेदनों का सत्यापन नहीं हो सका है। बीते माह में शादी अनुदान योजना के करीब 300 से ज्यादा आवेदन भी अटके हुए हैं। वहीं, विधवा पेंशन के सत्यापन के 600 से अधिक आवेदन एसडीएम पोर्टल पर लंबित हैं। इस मामले में खुद सीडीओ ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर जल्द सत्यापन कराने के लिए कहा था।
यह चल रहीं योजना
वृद्घावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान आदि योजनाएं प्रमुख हैं।
इस काम को जल्द निपटाने के लिए अतिरिक्त लेखपालों को सत्यापन में लगा दिया है। पहले की तुलना में काम तेजी से किया जा रहा है। हमारे पास पीएम किसान योजना जैसे कार्य भी चल रहे हैं। इस वजह से कुछ देरी हो रही है।
- संतोष कुमार, सदर तहसीलदार
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/