मृतक शिक्षक, सेवानिवृत-File photo
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई। बताया गया कि वह दर्जी की दुकान से कपड़े लेने के लिए साइकिल पर जा रहे थे।
गांव कुरालसी निवासी विनोद कुमार शर्मा (63) पर सवार होकर दर्जी की दुकान से कपड़े लेने के लिए जा रहे थे। नगर पंचायत कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए।
घायल अवस्था में विनोद कुमार शर्मा को कसबे के सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार शोक में डूबा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।