फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दर्जी के दुकान से कपड़े लेने जा रहा था सेवानिवृत शिक्षक, सड़क हादसे ने ले ली जान

Mon, 18 Dec 2023 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बुढ़ाना में साइकिल पर सवार होकर दर्जी की दुकान से कपड़े लेने जा रहे सेवानिवृत्त अध्यापक की हादसे में मौत हो गई। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक, सेवानिवृत-File photo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई। बताया गया कि वह दर्जी की दुकान से कपड़े लेने के लिए साइकिल पर जा रहे थे। 

विज्ञापन

 
गांव कुरालसी निवासी विनोद कुमार शर्मा (63) पर सवार होकर दर्जी की दुकान से कपड़े लेने के लिए जा रहे थे। नगर पंचायत  कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए।

घायल अवस्था में विनोद कुमार शर्मा को कसबे के सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार शोक में डूबा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें