फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रैपिड तो आएगी, मलिक बताएं 42 साल में क्या किया : संजीव बालियान

Fri, 23 Aug 2024 10:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकसभा में मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल पर सवाल पूछा था। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से दिए जवाब का हवाला देते हुए ऐसा कोई प्रस्ताव न होने की बात कही थी। पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने अब पलटवार किया है। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सपा सांसद हरेंद्र मलिक और उनके बेटे पंकज मलिक को जनता ने राजनीति में मौका दिया। लेकिन मलिक बताएं कि पिछले 42 साल की राजनीति में जिले के लिए कौन सा एक विकास कराया। रैपिड रेल पर सपा सांसद भ्रम फैला रहे हैं। प्रदेश सरकार ने डीपीआर तैयार करा रखी है। रैपिड के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने रैपिड के लिए किए गए कार्य और प्रदेश सरकार के प्रस्ताव की जानकारी दी। सपा सांसद और उनके विधायक बेटे पर बालियान ने पलटवार भी किया। बालियान ने कहा कि संसद के शून्य काल में सवाल उठाने से कुछ नहीं होता, विकास के कार्य के लिए मंत्रालयों में मेहनत करनी पड़ती है। सांसद ने गलत मंत्रालय से सवाल पूछा था, इस वजह से ही उन्हें सही जानकारी नहीं मिल सकी। चुनाव में आम जनता के सामने झूठ बोल-बोलकर वह जीत गए। अब बारी विकास कार्य कराने की है। आरोप लगाने से अच्छा है कि वह लोगों को काम करके दिखाएं। पिछले 10 साल से जिले में जो विकास हुए हैं, उसकी रफ्तार को आगे बढ़ाने का काम सांसद को करना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, गौरव स्वरूप, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत मौजूद रहे।

विकास में नहीं, सांसद को विवादित जमीन में रुचि : बालियान
पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता ने सांसद को विकास के लिए चुना है। लेकिन सपा सांसद को विकास में कोई रुचि नहीं है। सांसद को झूठ की राजनीति छोड़नी होगी। अगर वह कुछ नहीं कर सकते तो हाथ खड़े कर देने चाहिए।
 

48 किमी में बनेंगे सात स्टेशन : बालियान
पूर्व मंत्री ने कहा कि मेरठ से मुजफ्फरनगर के बीच 48 किमी तक रैपिड चलेगा। हरिद्वार तक भी इसका प्रस्ताव किया गया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दौराला, सकौती, खतौली, मंसूर मेडिकल कॉलेज, आवास विकास और चुंगी पर स्टेशन बनने का प्रस्ताव है।

 

क्या था मामला
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने लोकसभा में प्रदूषण और मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल पर सवाल पूछा था। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से दिए जवाब का हवाला देते हुए सपा सांसद ने कहा था कि रैपिड का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। शुक्रवार को बालियान ने भाजपा कार्यालय पर मंत्री रहने के दौरान कराए प्रस्ताव की प्रतियां जारी की हैं।
 
विज्ञापन

पंकज मलिक। - फोटो : अमर उजाला
हमने बालियान के गांव में भी लगवाए हैं पत्थर: पंकज मलिक
चरथावल के सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि उनके पिता हरेंद्र मलिक ने गांव से गांव को जोड़ने का काम किया। तितावी मिल बनवाई गई। शहर में केंद्रीय विद्यालय की पहल की। शताब्दी रुकवाने का काम हमने किया। पूर्व मंत्री बालियान के गांव में भी विकास के पत्थर लगवाए हैं। वह पिता-पुत्र की सरकार बता रहे हैं, जब हमारी सरकार बनेगी तो उद्घाटन पर बुलाएंगे। मंत्री के विषय में सुना है कि वह ठेके के लिए कॉल करते हैं। हमने हमेशा विषम परिस्थिति में चुनाव जीते। नेताओं को आपस में बहस कर मनोरंजन का साधन नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें