फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सट्टा कारोबारी प्रदीप की 6.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क, काली कमाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

Sun, 24 Aug 2025 03:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

प्रदीप लंबे समय से सट्टे का काम कर रहा है। कई बार उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन उसने यह काम नहीं छोड़ा। कुर्क की गई संपत्ति में छह बीघा जमीन और ओयो होटल भी शामिल है।  
विज्ञापन
संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुढ़ाना के मोहल्ला पछाला निवासी सट्टे का कारोबार करने वाले प्रदीप की प्रशासन ने 6.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली। साथ ही यहां सरकारी बोर्ड लगा दिए गए हैं। संपत्ति में चार मकान, एक ओयो होटल, छह बीघा जमीन व एक दुकान शामिल है।
विज्ञापन

 

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुढ़ाना के मोहल्ला पछाला निवासी प्रदीप लंबे समय से सट्टे का कारोबार करता आ रहा था। उसे कई बार इस कारोबार के चलते पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद भी उसने यह काम नहीं छोड़ा।
 

उसके खिलाफ लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसने इस अवैध कारोबार से कई करोड़ की संपत्ति अर्जित की थी। उसके खिलाफ जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट का बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच शाहपुर थाना पुलिस ने की थी। उसकी संपत्ति का पता लगाकर शाहपुर पुलिस ने जिलाधिकारी को भेजी थी।
जिलाधिकारी ने उसकी छह करोड़ तीस लाख की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे। एसडीएम बुढ़ाना अपूर्वा यादव, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थाना प्रभारी मोहित कुमार, तहसीलदार बुढ़ाना महेंद्र यादव की टीम ने प्रदीप की संपत्ति को कुर्क कर लिया।
 
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासनिक टीम की दोपहर ढाई बजे शुरू हुई कार्रवाई रात में साढ़े नौ बजे तक चली। संपत्ति में मोहल्ला पछाला में तीन मकान, एक मकान गांव विज्ञाना, छह बीघा जमीन विज्ञाना, करनाल बाइपास पर एक ओयो होटल, बुढ़ाना कस्बे में चौधरी चरण सिंह चौराहे के पास एक दुकान शामिल है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि प्रदीप सहित इस गिरोह के आधा दर्जन से अधिक सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। वर्तमान में प्रदीप जमानत पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें