फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गर्लफ्रेंड से बात करने पर दोस्त का मर्डर, पुलिस ने किया प्रियांशु की हत्या का खुलासा

Mon, 17 Oct 2022 05:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Murder in Muzaffarnagar: पुलिस ने प्रियांशु की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या करने वाला कोई दुश्मन नहीं बल्कि उसका दोस्त ही निकला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जनपद में मंसूरपुर पुलिस ने सोमवार को प्रियांशु हत्याकांड का खुलासा कर दिया। गर्लफ्रेंड के साथ बात करने से मना करने के बावजूद बातचीत करने के कारण आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रियांशु की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


मंसूरपुर निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र ब्रह्मपाल छह अक्तूबर की रात गांव में ही हो रहे माता के जागरण से संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रियांशु की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 15 अक्तूबर को गांव के तालाब से पुलिस ने प्रियांशु का शव बरामद कर लिया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

मंसूरपुर थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मंसूरपुर निवासी विशाल की गांव की ही एक युवती से दोस्ती थी। बाद में युवती ने विशाल से दोस्ती खत्म कर प्रियांशु से दोस्ती कर ली थी। यही नहीं विशाल ने भी दूसरी युवती से दोस्ती कर ली थी। प्रियांशु ने विशाल की दूसरी गर्लफ्रेंड से भी बातचीत शुरू कर दी। विशाल ने उसे उसकी नई दोस्त से बात करने से कई बार मना किया, लेकिन मना करने के बावजूद प्रियांशु नहीं माना।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: पत्नी को वापस मांग रहा था पति, प्रेमी ने इनकार किया तो दिल्ली से मेरठ पहुंचकर दी खौफनाक मौत
विज्ञापन


विशाल ने प्रियांशु से एक हजार रुपये उधार ले रखे थे। प्रियांशु बार-बार कहीं पर भी विशाल को रुपये देने के लिए टोकता रहता था। यह बात विशाल को अच्छी नहीं लगती थी। इन सब बातों से नाराज होकर विशाल ने गांव के ही अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मिलकर छह अक्तूबर की रात को जागरण से प्रियांशु को बुलाया और उसे बातों में लगाकर गांव में तालाब के किनारे ले गए और वहां चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आला कत्ल के साथ दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: ट्रक से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, महिला समेत पांच घायल, दंपती ने अस्पताल में दम तोड़ा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें