फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में लूट का खुलासा: मां-बेटी से लूटपाट करने वाला ट्रैक्सी ड्राइवर दबोचा, आईफोन समेत सभी सामान बरामद

Fri, 07 Oct 2022 03:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने 12 घंटे में ही लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी के पास मां-बेटी से लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मां-बेटी गाजियाबाद से टैक्सी बुक कर रुड़की जा रही थीं। लूटे गए जेवरात, मोबाइल, अटैची और अन्य सामान बरामद हो गया है। 12 घंटे में ही वारदात का खुलासा हो गया।

विज्ञापन


गुरुवार को भोपरा निवासी रेणू भल्ला अपनी बेटी रितिका के साथ गाजियाबाद से टैक्सी बुक कर रुड़की के लिए चली थीं। टैक्सी ड्राइवर ने सठेडी गांव के पास चाकू दिखाकर उनसे अंगूठी, चेन, मोबाइल, कपडों की अटैची व उनकी पुत्री से आईफोन-13 लूट लिया था। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे बाद आरोपी अनिल धानुक पुत्र जय गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देवबंद की इंद्रा कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कुश्ती खेल में तगड़ा झटका: छलका खिलाड़ियों का दर्द, अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान हुए भावुक, तस्वीरें
विज्ञापन


बरामदगी-
- 1 अगूंठी पीली धातु    
- 1 चैन पीली धातु    
- 1 मोबाइल फोन एप्पल आईफोन- 13
- 1 अटैची लाल रंग    
- 1 मोबाइल फोन ओपो
- 1  चाकू   
- 1 गाड़ी एसेंट न. UP16-FT-4567 (लूट में प्रयुक्त)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें