मुजफ्फरनगर में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली बारिश के कारण बाधित हो गई है। सुबह छह बजे बारिश हो जाने के कारण ट्रैक गीला हो गया। इस दौरान कई घंटों तक अभ्यर्थियों को रोक कर रखा गया। शुक्रवार सुबह ही बुढ़ाना और जानसठ तहसील के अभ्यर्थी रैली के लिए पहुंचे थे।