फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गौकशी के आरोपियों से मुठभेड़: फायरिंग के बाद दो गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल

Tue, 06 Jan 2026 04:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से गोमांस और तमंचे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित एक आरोपी समेत दो लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से गोमांस और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


भागते समय की पुलिस पर फायरिंग
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि थाना नई मंडी पुलिस एनएच-58 पर रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांव बझेड़ी के जंगल के रास्ते से गोमांस लेकर कहीं जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की।

यह भी पढ़ें: Meerut: रैपिड रेल के साथ बदलेगा दिल्ली रोड का चेहरा, महापौर ने निगम को दिए प्राथमिकता के निर्देश

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल
कुछ देर बाद दो संदिग्ध व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, गोमांस व तमंचे बरामद
पुलिस ने घायल आरोपी सोनू उर्फ कलीम उर्फ ऐना निवासी मदीना पार्क, थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। उसका साथी दाऊद निवासी गांव बागोवाली, थाना नई मंडी को कांबिंग के दौरान पकड़ लिया गया। दोनों के पास से गोमांस और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

पूछताछ जारी, आरोपी था वांछित
पुलिस के अनुसार घायल आरोपी सोनू गौकशी के मामले में पहले से वांछित था। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें