फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम छात्रा समेत दो की मौत, पांच घायल

Thu, 14 Mar 2024 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को दिन निकलते ही हुए सड़क हादसे में मासूम छात्रा और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित चार छात्राएं घायल हुई हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर क्षेत्र के बसी मार्ग पर आज सुबह हुए हादसे ने मासूम छात्रा और एक युवक की जान ले ली। यहां पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रही  ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार मासूम छात्रा व युवक की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक समेत चार छात्राएं घायल हैं। 
विज्ञापन


शाहपुर-भौराकलां मार्ग पर गांव बसीकलां में स्थित एक भट्टे के पास दिन निकलते ही सड़क हादसा हो गया। गांव आदमपुर से छात्राएं और अन्य ग्रामीण ई-रिक्शा में सवार होकर शाहपुर जा रहे थे। शाहपुर की ओर से आ रहे एक पिकअप ने बसीकलां में ईंट भट्टे के पास मोड पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
Trending Videos
विज्ञापन

घायल छात्राओं से हाल पूछते लोग - फोटो : अमर उजाला
हादसे में आदमपुर निवासी नाजिम (28) और छात्रा वंशिका (5) की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा ई-रिक्शा चालक तहसीम, छात्रा वर्णिका वैदिका (8), सना (7), जैनब और अलीना घायल हो गई।

चालक तहसीम, छात्रा वैदिका और सना की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार और शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें