फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले, भाजपा को वोट नहीं दे रही जनता, फिर भी सरकार बन रही, क्या गणित है नहीं पता

Tue, 08 Oct 2024 05:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा में आंदोलन के दौरान लाठियां चलीं। किसानों की मौत हुई। इसके बाद भी ऐसे नतीजे आए। बेरोजगारी की समस्या, किसान की समस्या है। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने हरियाणा चुनाव के नतीजों पर कहा कि जनता भाजपा को वोट नहीं दे रही है , लेकिन फिर भी आ रही है। वोट कहां से आ रही है। यह राजनीतिक गणित का सवाल है, हमें इसके बारे में नहीं पता। 
विज्ञापन

 

सरकुलर रोड स्थित आवास पर टिकैत ने प्रतिक्रिया में कहा कि जितनी सरकार की सीटें आईं, किसी को उम्मीद नहीं थी। असल में यह दूसरी पार्टियों का गठबंधन नहीं होने देते। इसके बाद जाति का बड़ा खेल होता है। किसान के मुकाबले अन्य को लड़ाया गया। 
विज्ञापन

हरियाणा में आंदोलन के दौरान लाठियां चलीं। किसानों की मौत हुई। इसके बाद भी ऐसे नतीजे आए। बेरोजगारी की समस्या, किसान की समस्या है। गन्ने की समितियों के चुनाव में विपक्ष के पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसी तरह वोट आ जाते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें