फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौकरी नहीं छोड़ने पर महिला पुलिसकर्मी पर हमला, पति ने दी तलाक देने की धमकी, हुई ये कार्रवाई

Thu, 14 Oct 2021 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

नौकरी नहीं छोड़ने पर महिला पुलिसकर्मी पर उसके पति समेत ससुराल वालों ने हमला कर दिया। उसे गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइंस थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने पति, देवर, ननद पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने और विरोध पर मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी सुनीता ने सीओ सिटी कुलदीप सिंह को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2019 को हापुड़ जनपद के सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी योगेश राठी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा। ननद रश्मि भी उसका साथ देते हुए उसे धमकी भरे मैसेज भेजने लगी। 

आरोप है कि सात अक्तूबर की देर रात पति महिला पुलिसकर्मी के पुलिस लाइन स्थित आवास पर पहुंचा और बुरी तरह से मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। सीओ सिटी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी पति समेत तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, कातिलाना हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन


महिला पर फायरिंग, हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दक्षिणी सिविल लाइन नानूपुरी निवासी महिला कौशल सागर ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम सात-आठ युवक उसके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जैसे ही महिला घर से बाहर निकली, आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। जिससे वह मामूली रूप से बच गई। शोर मचाने पर आरोपी बाइकों पर बैठकर फरार हो गए, जिनकी पहचान आनंद विहार निवासी शुभम, गांव सोरम निवासी अक्षय बालियान व विशाल, जाट कॉलोनी निवासी सूर्यांश जावला के रूप में हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों युवकों के साथ ही अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें