फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म के फाड़े पोस्टर, पुलिस ने फटकारी लाठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फिल्म छपाक के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मॉल में पहुंच कर उन्होंने फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें दौड़ा दिया।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को भी भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल के बाहर प्रदर्शन कर दीपिका पादुकोण का पुतला फूूंका था। शुक्रवार को यहां मॉल में कार्निवाल सिनेमा में फिल्म छपाक का प्रदर्शन हुआ। सुबह ही बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और मॉल परिसर में लगे छपाक का पोस्टर उतार कर फाड़ दिया। इस दौरान उन्होंने हंगामा कर प्रदर्शन किया। सूचना पर नई मंडी पुलिस ने मौके पर जाकर प्रदर्शनकारियों को लाठी फटकार कर दौड़ा लिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता को पकड़ लिया। नई मंडी इंस्पेक्टर दीपक चतुुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए युवक को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। ऐहतियातन मॉल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
सपाइयों को नहीं देखने दी फिल्म
मुजफ्फरनगर। नगर के मॉल में चल रही छपाक फिल्म देखने पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। वहां एसिड पीड़िताओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ता लौट गए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता छपाक फिल्म देखने कार्निवाल मॉल गए थे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें फिल्म नहीं देखने दी। इस पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए काफी शोर-शराबा किया। शमशेर मलिक ने बताया कि ज्वलंत मुद्दे से जुड़ी इस फिल्म को देखने के साथ ही सपा कार्यकर्ता इस तरह की बुराइयों के खिलाफ भी जंग लड़ेंगे। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने दीपिका पादुकोण एवं उनकी फिल्म का विरोध करना भाजपा की महिलाओं के प्रति छोटी सोच का उदाहरण है। इस दौरान असद पाशा, राशिद मलिक, वसीम राणा, उमर खान, सुहेल मलिक, दीपक कुमार, कुर्बान अली, शाहजेब सिद्दीकी, सलीम अंसारी, टीटू पाल, रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें