फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सांप की सूचना से यात्रियों में मचा हड़कंप औफ फिर...

Thu, 17 Jun 2021 11:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सांप की सूचना मिलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन को वहीं रोक दिया गया और फिर पूरे कोच की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: एसी कोच में सांप की सूचना से ट्रेन रोकी गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से चलकर वलसाड़ जाने वाली वलसाड़ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सांप होने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर स्टेशन पर करीब एक घंटा 40 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद यात्रियों को नीचे उतारकर कोच की अच्छी तरह तलाशी ली गई। लेकिन सांप नहीं मिला। ट्रेन को रात 9.40 बजे आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में सवार किया गया।

विज्ञापन


हरिद्वार से चलकर वलसाड़ जाने वाली वलसाड एक्सप्रेस रात करीब आठ बजे मंसूरपुर स्टेशन पर पहुंची थी। इससे कुछ देर पहले ही एक यात्री ने ट्रेन में मौजूद आरपीएफ कर्मचारी को एसी कोच संख्या बी-1 में सांप देखने की सूचना दी। आरपीएफ कर्मचारी ने तत्काल कंट्रोल रूम को इससे अवगत कराया, जिसके बाद कंट्रोल रूम के आदेश पर ट्रेन को मंसूरपुर स्टेशन पर रोक लिया गया। 
स्टेशन मास्टर मंसूरपुर अमर यादव ने बताया कि ट्रेन रुकने के बाद कंट्रोल रूम के निर्देश पर इस कोच के सभी यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसके बाद पूरे कोच की गहनता से तलाशी ली गई, लेकिन सांप नहीं मिला। सभी यात्रियों को दूसरे कोच में सवार किया गया। इसके बाद ही रात 9.40 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें