फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के लोगों को धमकाने का मामला: गिरफ्त में आते ही बिगड़ी आरोपी की तबीयत, भेजा जेल 

Tue, 10 May 2022 10:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

अनुसूचित जाति के लोगों को धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में अनुसूचित जाति के लोगों को मुनादी कराकर धमकाने के मामले में पुलिस ने कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजबीर प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही राजबीर प्रधान की तबीयत खराब हो गई है, जिस कारण रात के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


विक्की के पिता राजबीर प्रधान ने अनुसूचित जाति के लोगों को गांव के ही कुंवरपाल उर्फ काला के माध्यम से धमकाने वाली मुनादी कराई थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राजबीन प्रधान ने खुद को हृदय का बीमार बताते हुए ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात कही। पुलिस ने उसे रात के समय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और तबीयत में सुधार होने पर मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

कुटेसरा चौकी प्रभारी ओमेंद्र सिंह ने एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी के साथ वायरल हुई। घटना से गांव के अनुसूचित समाज के लोग दहशत में है। मंगलवार को दहशत के कारण गांव में सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी: ऐसा पहली बार- चंद घंटों का दौरा और इन प्रसिद्ध स्थानों पर घूमे मुख्यमंत्री, देखें हर कार्यक्रम की खास तस्वीरें

विज्ञापन

अनुसूचित जाति को दबाकर रखने की कोशिश
ग्रामीण राजपाल का आरोप है कि यह गलत किया है, अनुसूचित जाति के लोगों को दबाकर रखने की कोशिश है। पुलिस ने गांव में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं कराई है। गांव की ही ममता का कहना है कि मुनादी के बाद से महिलाएं घबराई हुईं हैं। वे जंगल में घास लेने के लिए भी नहीं जा रही हैं। हमें सुरक्षा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: सीएम का मेरठ दौरा: मुख्यमंत्री योगी बोले- ऐसे लोगों से सावधान रहिए जो हमें आज भी बांटना चाहते हैं, ये था पूरा कार्यक्रम

विक्की की मां ने कहा, हमारा भूसा चोरी कर लिया
कुख्यात विक्की त्यागी की मां सुप्रभा का कहना है कि हमारे खेतों में नुकसान हो रहा है। खेत से भूसा चोरी कर लिया गया। मेरे पति हार्ट के बीमार हैं। कल जंगल गए तो नुकसान देखकर दुख हुआ। नुकसान करने वाला कोई बाहर का नहीं है। गांव के ही लोग खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें