फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों को लगी नजर: मुजफ्फरनगर में सगाई के दिन करंट लगने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, 11 मई को जानी थी बरात

Sat, 07 May 2022 09:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के निजामपुर गांव में अंकित प्रजापति की शनिवार को सगाई वाले दिन करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पर गांव समेत दोनों परिवारों में मातम पसर गया। मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि 11 मई को अंकित की बरात जानी थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में सगाई से पहले युवक की मशीन पर चारा काटते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


निजामपुर निवासी अंकित प्रजापति (24) पुत्र रोशन की सगाई शनिवार को होनी थी। घर पर मेहमान आए हुए थे। सुबह के करीब छह बजे अपने घर पर पशुओं के लिए बिजली की मशीन से चारा काटने के दौरान अंकित करंट की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इस दौरान रिश्तेदार और गांव के सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के घर पर जमा हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि अंकित का रिश्ता बुढ़ाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर गांव से तय हुआ था। शनिवार को अंकित की सगाई होनी थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। 11 मई को अंकित की बरात जानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें