उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली में ग्रामीणों ने प्रधान पद के प्रत्याशी मंहत हरिगिरि के अपहरण का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।
ये है मामला
गांव सरनावली में स्थित शिव मंदिर के महंत हरिगिरि इस बार प्रधान पद के प्रत्याशी है। उन्होंने चुनाव के लिए पर्चा भी खरीद लिया है। वहीं शुक्रवार रात के समय महंत हरिगिरी लापता हो गए। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने गई महिलाओं को घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही सरनावली गांव के सैकड़ों ग्रामीण मंदिर में पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: सहारनपुर में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू, पढ़िए पूरा अपडेट
इसके बाद सूचना मिलने पर फुगाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सरनावली गांव के ग्रामीणों ने महंत के अपहरण का आरोप लगाकर मंदिर में जमकर हंगामा किया। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/