कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेमिनार का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में चित्रकला विभाग में ‘समकालीन युग में अभिव्यक्ति के माध्यम’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हो गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर निशा गुप्ता ने कला और भावों का सम्यक विश्लेषण किया। कहा कि कला भी संचार का माध्यम है। उन्होंने दार्शनिक टाॅलस्टाय जिक्र किया।
सेमिनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश कुमार जैन सचिव-प्रबंध समिति एवं प्राचार्या डाॅ नीतू वशिष्ठ, डाॅ अरविंद कुमार ने किया। डाॅ. संजीव कुमार ने अभिव्यक्ति के माध्यमों को शब्द शक्ति से जोड़कर विभिन्न उदाहरणों के साथ विषय को श्रोताओं के समक्ष रखा। डाॅ. फरहीन जावेद ने भाषा और भावों के परस्पर समायोजन से अभिव्यक्ति के माध्यम सृजन को विस्तार से समझाया। प्रोफेसर वंदना वर्मा ने कहा कि मन के भावों को भीतर से बाहर लाना ही अभिव्यक्ति है।
शोध छात्रा राधिका शर्मा एवं नेहा वर्मा ने भी शोधपत्र वाचन किया। नीशु रानी, अलीशा प्रवीन, काजल, अनुशिका और पुनीत ने विषय से संदर्भ अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी की संयोजक डाॅ. ऋचा जैन एवं कार्यक्रम का मंच संचालन डाॅ. रविंद्र धीमान ने किया।