फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : बालियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरालसी में विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है।
बिरालसी में आयोजित विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि दो तरह के कार्यकर्ता क्षेत्र में काम करते है। एक सक्रिय रूप से काम करने वाला और दूसरा आम मतदाता। दोनों सम्मान के हकदार है। भाजपा कार्यकर्ता निजी स्वार्थ के लिए काम नहीं करता, बल्कि यहां राष्टवादी विचारधारा को लेकर जुटता है। पार्टी एक परिवार है। इसमें कभी मतभेद हो जाते है। लेकिन उन्हें मिल बैठकर निपटा लिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया लोक निर्माण विभाग से मुजफ्फरनगर-चरथावल-थानाभवन मार्ग का चौड़ीकरण मंजूरी के बाद टेंडर निकलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही चरथावल में इस मार्ग के निर्माण भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। बिरालसी मंडल के अध्यक्ष ठाकुर विकास आर्य, चरथावल मंडल के मनीष गर्ग, हरसोली मंडल के प्रदीप चौधरी, वहलना मंडल के महेश सैनी और बघरा मंडल के वीरेंद्र शर्मा को मंत्री ने माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सपना कश्यप, ब्लाॅक प्रमुख अक्षय पुंडीर, विजय सैनी, पवन तरार, शुगन चंद त्यागी, गोपी चंद, आयोजक विकास आर्य, मोनी ठाकुर, प्रधान लोकेश पुंडीर, मोहन सिंह, भूषण त्यागी, कुबेर दत्त, अजय वर्मा, मामचंद पंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें