फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट दर्ज कराने को चक्कर काटने को मजबूर पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। दो बदमाशों ने सवारी बनकर चालक को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी रिक्शा सहित हजारों रुपयों की नगदी व मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित चालक अपने परिजनों के साथ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिछले दो दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर कैलोरा निवासी राजेंद्र की ई-रिक्शा में 10 जनवरी को जानसठ तिराहे से दो लोग सवारी बनकर बैठे थे। चालक के मुताबिक जीटी रोड स्थित घंटाघर के पास बदमाशों ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था। चाय पीते ही राजेंद्र बेहोश हो गया था। परिजनों को उसी दिन शाम को राजेंद्र हाईवे पर एक होटल के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। शनिवार को पीड़ित चालक ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। पुलिस ने अभी तक पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चालक दो दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है। हालांकि पुलिस ने जांच करने के लिए घंटाघर के आसपास व्यापारियों की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। पुलिस के अनुसार कैमरे की फुटेज में चालक 10 जनवरी को रिक्शा लेकर नहीं दिखाई दे रहा है। इसलिए पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें