फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग फरार युवती का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी संग फरार युवती का वीडियो वायरल
विज्ञापन

भोपा। क्षेत्र के एक गांव से पांच दिन पूर्व प्रेमी संग फरार हुई युवती ने रविवार शाम एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर अपनी मर्जी से प्रेमी संग जाने की बात कही। युवती ने प्रेमी के परिजनों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर प्रेमी संग आत्महत्या करने की धमकी दी है। युवती ने इसके लिए अपने परिजनों व पुलिस को जिम्मेदार होने की बात भी कही है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती करीब पांच दिन पूर्व गांव निवासी प्रेमी संग फरार हो गई थी। परिजनों ने इस संबंध में आरोपी युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने युवक समेत उसके चार परिजनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस प्रेमी युगल की तलाश कर ही रही थी कि रविवार शाम युवती का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें युवती ने खुद को बालिग बताकर अपनी मर्जी से प्रेमी संग घर से जाने की बात कही है। युवती ने खुद को अपने परिजनों के लिए और परिजनों को अपने लिए मर जाने की बात कही। इसके साथ ही युवती का कहना है कि यदि उसके प्रेमी के परिजनों को किसी भी तरह से परेशान किया गया तो वह और प्रेमी दोनों एक साथ सुसाइड कर लेंगे, जिसके जिम्मेदार उसके पिता के साथ ही गांव के दो लोग और थाना पुलिस होगी। युवती का यह भी कहना है कि उसके प्रेमी संग जाने की जानकारी उसके परिजनों के साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी थी, लेकिन अब परिजन प्रेमी के परिजनों को फांसने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। मामले में इंस्पेक्टर एमएस गिल का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल युवती की वीडियो क्लिप की जानकारी नहीं है। पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। युवती यदि कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराएगी तो उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें