फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या ने फिर किया बड़ा कमाल: सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, जिले में खुशी की लहर

Sat, 18 Sep 2021 10:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

दिव्या काकरान ने सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से बड़ा कमाल किया है। वहीं दिव्या काकरान की जीत से पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनके पिता ने कहा कि दिव्या ने आज की जीत से सर्बिया में 1 से 9 नवंबर तक होने वाली सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन
दिव्वा काकरान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान ने अमेठी में चल रही सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्या की इस उपलब्धि से उसके गांव पुरबालियान और मुजफ्फरनगर जनपद में खुशी की लहर हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान अर्जुन अवॉर्डी, एशियन और कॉमनवेल्थ कुश्ती मेडलिस्ट मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान की मूल निवासी है। दिव्या अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में 74 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। खास बात है कि दिव्या के दादा राजेंद्र सिंह और पिता सूरज वीर भी पहलवान रह चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: युवती ने 'दिल' देकर ली जान, खुला प्रेमी की हत्या राज, दूसरे प्रेमी ने उगला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिव्या के पिता पहलवान सूरजवीर ने बताया कि अमेठी में चल रही अंडर 23 सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्या ने आज फाइनल में हरियाणा की पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बताया कि दिव्या ने आज की जीत से सर्बिया में 1 से 9 नवंबर तक होने वाली सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। दिव्या काकरान की सफलता से लोग काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: बिजनौर आएंगे सीएम योगी: मेडिकल कॉलेज की देंगे सौगात, सफाई से चमक उठा शहर, तैयारियों में जुटे अधिकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें