दिव्या काकरान ने सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर से बड़ा कमाल किया है। वहीं दिव्या काकरान की जीत से पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनके पिता ने कहा कि दिव्या ने आज की जीत से सर्बिया में 1 से 9 नवंबर तक होने वाली सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान ने अमेठी में चल रही सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिव्या की इस उपलब्धि से उसके गांव पुरबालियान और मुजफ्फरनगर जनपद में खुशी की लहर हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान अर्जुन अवॉर्डी, एशियन और कॉमनवेल्थ कुश्ती मेडलिस्ट मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान की मूल निवासी है। दिव्या अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में 74 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। खास बात है कि दिव्या के दादा राजेंद्र सिंह और पिता सूरज वीर भी पहलवान रह चुके हैं।
वहीं दिव्या के पिता पहलवान सूरजवीर ने बताया कि अमेठी में चल रही अंडर 23 सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में दिव्या ने आज फाइनल में हरियाणा की पहलवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने बताया कि दिव्या ने आज की जीत से सर्बिया में 1 से 9 नवंबर तक होने वाली सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। दिव्या काकरान की सफलता से लोग काफी खुश हैं।