फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर मनी दीपावली, घर-घर जले दीप

विज्ञापन
शहर के नदी रोड मौहल्ले में घरों के बाहर जलाए गए दीपक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर में फिर मनी दीपावली, घर-घर जले दीप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद घर-घर दीप जलाए गए। वहीं, शहर के प्रमुख चौराहों पर देर रात भी फोर्स तैनात रहीं, हालांकि दुकानें व आवाजाही बंद होने के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शहर के नई मंडी, पटेलनगर, गऊशाला रोड, वकील रोड, गांधी कालोनी, द्वारिकापुरी, आनंद विहार, संतोष विहार के साथ ही मोहल्ला नया बांस, नदी रोड, हनुमान चौक, सिविल लाइंस, अबूपुरा आदि में घर-घर दीपक जलाए गए। दीपावली के 13 दिन बाद अयोध्या पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोग खुश नजर आए। फिर से घर-गलियों में दीपक जलने से दीपोत्सव मानों फिर जमीं पर उतर आया। बच्चों व युवाओं में दीप जलाने का उत्साह देखा गया। वहीं, फैसले के बाद पुलिस-फोर्स रात में भी मुस्तैद रही। शहर के सभी प्रमुख चौराहों शिवचौक, मीनाक्षी चौक, देवी अहिल्याबाई चौक, हनुमान चौक, विश्वकर्मा चौक, नई मंडी आदि क्षेत्रों में फोर्स तैनात रही। इस दौरान हर संदिग्ध को रोककर उसकी तलाशी लेते हुए उससे देर रात निकलने के मकसद की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें