फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: डिप्रेशन में था शुगन, पहले रेलवे ट्रैक पर खाई मूंगफली, फिर मौत को गले लगाया

Sat, 12 Feb 2022 10:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

प्रेमिका को परिजनों ने मार डाला तो प्रेमी डिप्रेशन में आ गया। प्रेमिका की हत्या के बारे में पता चलने पर वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और पहले मूंगफली खाई फिर मौत को गले लगा लिया। पढ़िए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में कोमल नाम की लड़की से प्रेम करने वाला युवक शुगन डिप्रेशन में था, इसी के चलते वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। उसने रेलवे फाटक के पास मूंगफली खाई और इसके बाद उसने अपनी जिंदगी को समाप्त कर लिया।

विज्ञापन


शामली जीआरपी थाना प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि कांधला क्षेत्र में बुढ़ाना रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। उन्होंने कांधला पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को मृत हालत में कांधला सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। एंबुलेंस कर्मचारियों को मिले युवक के मोबाइल पर किसी ने फोन किया तो उन्होंने युवक के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद परिजन अस्पताल पर पहुंचे थे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों ने मामले में अभी कुछ लिखकर नहीं दिया है। पता चला है कि वह काफी देर तक रेलवे फाटक के पास बैठा रहा था। वहां उसने मूंगफली भी खाई थी। संभवत: वह डिप्रेशन में था, इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कुछ ऐसा ही मिला है।

भाई पीएसी का जवान
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शुगन का भाई आगरा पीएसी का जवान है। उसने उनसे मामले की जानकारी ली थी। शनिवार को वह थाने पहुंचा था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
विज्ञापन


कान से लगाई थी लीड
जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल से मोबाइल की एक लीड भी बरामद की है। माना जा रहा है कि युवक ने कान से लीड लगा रखी थी।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

उन्होंने कहा...
मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। युवती की हत्या उसके परिजनों ने कर दी है। शव जलाकर अस्थियां खेत में दबा दीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है। युवती की मां सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। युवक ने भी शामली जनपद क्षेत्र में आत्महत्या कर ली है। - अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें