फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की साइड लगने पर मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। कार चालकों के बीच साइड लगने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसको लेकर दोनों वर्गों के लोग आमने सामने हो गए। हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार लोगों को खदेड़ दिया। इस मामले में एक वर्ग की ओर से पुलिस तहरीर भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मोहल्ला देवीदास में बृहस्पतिवार रात को दोनों वर्गों के लोगों कार में साइड लग गई। जिसको लेकर कार चालकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसको लेेकर दोनों पक्षों के लोगों आमने सामने आ गए। जिससे भिड़ंत के आसार बन गए। देखते ही देखते दोनों वर्गों से काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जिसको लेकर तनाव के हालत बन गए थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखते ही लाठियां फटकारते हुए लोगों को खदेड़ दिया। एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें