खतौली। युवा अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि महासभा से जुड़ा कोई भी जाट समाज का व्यक्ति सीएए के विरोध में शाहीन बाग दिल्ली में चल रहे धरने को हटवाने में नहीं जाएगा। इस संबंध में महासभा की ओर से कोई बयान भी नहीं दिया गया है। दो दिन पूर्व जिला बागपत में बड़ौत में राष्ट्रीय जाट परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी धूमसिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए शाहीन बाग में धरना देने वालों को सीएए के बारे में समझा बुझाकर धरना समाप्त करने का बयान जारी किया था। जिसको लेकर जाट महासभा के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जाट समाज के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने भविष्य को ध्यान में रखकर किसी अफवाह व बहकावे में न आएं।