फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस रुपये को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ में दस रुपये को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें महिलाओं समेत र्कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ निवासी शेर सिंह ने बताया कि उसने घर में ही परचून की दुकान कर रखी है। रविवार सुबह दुकान पर उसका बेटा मनोज बैठा था। गांव के ही पवन और बिट्टू सामान लेने आए थे। इस बीच दोनों में दस रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। मामला बढ़ते देख पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव करा दिया। ग्राहक पवन व बिट्टू को नागवारा लगी। दोनों ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो कुछ देर बाद विनोद उर्फ बिट्टू, पवन, प्रमोद, घिस्सू, काला लाठी-डंडे और धारदार लेकर दुकानदार के घर में घुस आए। गाली गलौज करतेे हुए धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शेर सिंह, भागवती, सुनीता, रीता को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर के चलते घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही ब्रह्म सिंह, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, राजपाल सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, प्रीतपाल, आचार्य अजय कृष्ण महाराज, मनोज, कपिल, ऋषिपाल, दीपक आदि ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें