फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि, सभी पालन करें

विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव रात्रि 12 बजे शिव चौक पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सर्वोपरि, सभी पालन करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या प्रकरण पर जिले के जन प्रतिनिधियों और समाज के जिम्मेदार लोगों ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को कोई भी हार जीत के आधार पर न देखे।
कोर्ट का निर्णय सर्वोपरि: डॉ बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सभी के लिए मान्य है। मैं जिले की जनता से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखे। निर्णय कुछ भी हो उसका स्वागत करें। उच्चतम न्यायालय का निर्णय न किसी की जीत है और न किसी की हार। इसे जीत हार से न जोड़ें।
विज्ञापन

आपसी सौहार्द को बनाए रखें: कपिल देव
मुजफ्फरनगर। अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय सभी के लिए मान्य है। निर्णय जो भी हो जिले की जनता इसे स्वीकार करे। जिले में भाईचारे को बनाए रखे। मैं जिले की जनता आपसी सौहार्द को बनाए रखने की अपील करता हूं।
अमन चैन कायम रहे: मुश्ताक
रालोद के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी मुश्ताक चौधरी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय देश की सर्वोच्च संस्था है। इसके आदेश का हम सभी को पालन करना चाहिए। जिले में हर हाल में अमन-चैन कायम रखने के लिए हमारी जनता से यही अपील है।
अदालत के फैसले का सम्मान करें: जुल्फिकार
इमाम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा कि हमें अदालत के फैसले का हर हाल में सम्मान करना है। मुल्क में अमन और शांति कायम रहनी चाहिए। कोई भी निर्णय को लेकर अफवाह न फैलाएं। आपसी भाईचारा बनाए रखे।
आपसी प्रेम बना रहे: दीपक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दीपक कुमार का कहना है कि न्यायालय का जो भी निर्णय होगा वह सभी लोग स्वीकार करें। आपसी प्रेम सबसे बड़ी चीज है यह नहीं खोना चाहिए। मेरी जनता से अपील है कि वह निर्णय को स्वीकर करे।
कोर्ट के फैसले को माने: जिया
बसपा के वरिष्ठ नेता जियाउर्रहमान का कहना है कि कोर्ट के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए। हमारे देश में सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च संस्था है। इस संस्था के फैसले का हम सभी आदर करे। आपस के प्यार को सदैव बनाए रखे।
विज्ञापन

हर हाल में करें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान: डीएम
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। निर्णय को लेकर कोई किसी को मेसेज न करे। कोई ऐसा व्यवहार न करे जिससे किसी को कष्ट हो। हमारा अपना जिला है, इसमें आपसी सौहार्द को बनाए रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें