फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने को बैलेंस डाइट ले बेटियां

विज्ञापन
बुढ़ाना में अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेते चिकित्सक व शिक्षिकाऐं शपथ पत्रों के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। डीएवी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता :100 मिलियंस स्माइल्स के तहत हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत व नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. उमंग श्रीवास्तव ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। शपथपत्र भरकर छात्राऐं व शिक्षिकाएं अमर उजाला के अपराजिता अभियान से जुड़ीं।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. विक्रांत ने छात्राओं का वजन, हाइट व बीपी चेक किया। शिविर में उन्होंने छात्राओं को नियमित व्यायाम करने का आह्वान किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने छात्राओं को हाथ धोकर ही खाना खाने के लिए प्रेरित किया और जंक फूड को जहर बताया। कोरोना वायरस से बचने के लिए उन्होंने कहा कि यह वायरस हाथ व नाक से अंदर पहुंचता है। कुछ भी खाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ करें, छींकते समय रुमाल का प्रयोग करें। खाने में हरी सब्जी, सलाद व दाल-रोटी का सेवन करें। स्वास्थ्य रहने के लिए बैलेंस डाइट को जरूरी बताया। नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. उमंग श्रीवास्तव ने छात्राओं को बताया कि हर छह महीने बाद आंखों की जांच कराएं। उन्होंने छात्राओं को टीवी, लैपटॉप व मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी। आखों की देखभाल को बेहद जरूरी बताते हुए आंखों की रोशनी के लिए गाजर खाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें