फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युसुफपुर की टीम ने कबडडी में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
शुकतीर्थ में कबड्डी प्रतियोगिता में टीम को ट्रॉफी देते अतिथिगण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
यूसुफ पुर की टीम ने कबड्डी में ट्रॉफी कब्जाई
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव शुकतीर्थ को यूसुफपुर टीम ने 28-19 से, गांव करहेड़ा को मोरना ने 22-16 से, यूसुफपुर ने किशनपुर को 28-21 से, शुकतीर्थ ने गांव ककराला को 24-17 से हराया। प्रथम सेमीफाइनल में यूसुफपुर टीम ने शुकतीर्थ टीम को 30-22 को दूसरे सेमीफाइनल में गोली के आधार पर मोरना टीम ने बाजी मारते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में यूसुफपुर ने मोरना टीम को 44-38 से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप पुंडीर, ओमेश्वर युवा मंगल दल मोरना अध्यक्ष, राजवीर सिंह ब्लाक कमांडर आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें